फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे बिजली के बिल : सिंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब सरकार की ओ से जिस दिन से बिजली के यूनिट की कीमत घटाई गई है, इसके बाद से उपभोक्ताओं को बिजली के बिल नहीं आ रहे हैं। जबकि उपभोक्ताओं को बिजली के बिल समय पर मिलने चाहिए। खरड़ शहर के निवासी और नगर काउंसिल के पूर्व जूनियर उप प्रधान जय भगवान सिंगला ने कहा कि जब सरकार ने बिजली यूनिट की कीमत घटा दी है तो उपभोक्ताओं को समय पर बिल भी भेजे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बिजली बिलों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद उपभोक्ताओं को बिल प्राप्त नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आशंका प्रकट करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली के भारी भरकम बिल आएंगे। जिन्हें जमा करवाने में उपभोक्ता असमर्थ होंगे। उन्होंने पंजाब सरकार और पावरकॉम से सवाल किया है कि उपभोक्ताओं को बिल क्यों नहीं भेजे जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार और पावरकॉम के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि उपभोक्ताओं को पहले की तरह हर महीने बिजली के बिल भेजे जाएं, जिससे उपभोक्ता समय पर बिलों का भुगतान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें