फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर की हाई स्ट्रीट मार्केट में दो दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर की वीआईपी रोड पर पड़ती हाई स्ट्रीट मार्केट में पिछले दो दिन से बिजली न आने के कारण लोग परेशान हैं। शुक्रवार सुबह 9 बजे से लेकर शनिवार पूरा दिन बिजली न आने के कारण इन्वर्टर पूरी तरह बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों के इन्वर्टर तो शनिवार सुबह दुकान पर आते ही जवाब दे गए थे। इसके चलते कुछ दुकानदार शनिवार को दोपहर से पहले ही दुकानें बंद कर अपने घरों को चले गए थे। दुकानदारों का आरोप है कि उनकी दुकानों की बिजली जानबूझकर बंद कर दी जाती है। बिजली के पैसे एडवांस में भर दिए जाते हैं फिर भी उन्हें बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। हालांकि कुछ दुकानदारों ने पैसे नहीं दिए हैं लेकिन उनकी वजह से सभी की बिजली क्यों काट दी जाती है।
दुकानदार फरहान, राजा, मुनीश कुमार, विनीत, पवन जैन आदि ने आरोप लगाया की मेंटेनेंस के चलते बिजली काट दी जाती है जबकी हमने 6 महीने के एडवांस पैसे दिए हुए हैं। वैसे भी हमसे निजी तौर पर लाइट देने के बहाने पर 13 से 14 रुपये यूनिट चार्ज किया जाता है बावजूद इसके लाइट नहीं दी जाती। दुकानदारों ने बताया कि एक तो कोरोना के चलते उनकी दुकानदारी ठप हुई पड़ी है ऊपर से उन्हें और परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंधी मेंटेनेंस विभाग के सुपरवाइजर सुमित ने बताया कि मार्केट द्वारा बनाई गई सोसाइटी ही इसकी देखरेख करती है और हमारे यहां पर बिजली हम खुद ही मार्केट को देते हैं और सरकारी रेट के हिसाब से ही 10 रुपये चार्ज किए जाते हैं। दुकानदारों द्वारा लगाए आरोप गलत हैं। पिछले दो दिन से ट्रांसफर खराब होने के कारण थोड़ी परेशानी आई जिसको हल करने के लिए टीम लगी हुई है। मोहाली से नया ट्रांसफार्मर भी खरीद लिया है। उन्होंने दुकानदारों पर आरोप लगाया कि दुकानदार खुद पैसे देने के समय आनाकानी करते हैं और कई दुकानदारों ने एक साल का मेंटेनेंस नहीं भरा और सुविधाएं पूरी मांगीं जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें