फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के खिलफ लगे पोस्टर, थाने में पहुंचा मामला

Sat, 21 May 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल मोदी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली में विभिन्न जगहों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टरों का मामला गरमा गया है। आप के लीगल सेल के इंचार्ज हिम्मत सिंह शेरगिल की अगुवाई में एक दल ने इस संबंध में शुक्रवार को एसएसपी को शिकायत दी। लेकिन, वह दफ्तर मे मौजूद नहीं थे। इस कारण उन्होंने शिकायत एसपी इंवेस्टिगेशन जीएस गरेवाल को दी। वहीं, उन्होंने इस पत्र की कापियां मुख्य सचिव, गृह सचिव व डीजीपी को भेजी गई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। पत्रकारों से बातचीत में शेरगिल ने कहा कि पोस्टरों में केजरीवाल पर दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीश गंज साहिब के प्याऊ को हटाने के बारे में झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि असल में इस मामले में दिल्ली सरकार ने कोई आदेश नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि प्याऊ को हटाने के लिए दिल्ली एमसीडी जिम्मेदार है। इस पर भाजपा का राज है। वहीं, दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है। शेरगिल ने बताया कि इन पोस्टरों के पीछे एक राजनीतिक साजिश है। उन्होंने बताया कि यह पोस्टर अखंड कीर्तनी जत्थे, अमृतसर शहरी नाम की किसी संस्था ने जारी किए है। इन पोस्टरों में अकाल तख्त साहिब के टैंकों से हमला, गुरुद्वारा शीश गंज साहिब से बुल्डोजर से हमला व अरविंद चले केजरीवाल की राह लिखा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें