फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी CM के सिंगापुर में लोग बेहाल, नौ-नौ घंटे पॉवर कट

Sat, 21 May 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
भले ही राज्य बिजली सरप्लस होने का दावा करे। लेकिन डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के सिंगापुरा यानि मोहाली में बिजली का संकट पूरी तरह गहरा गया है। जैसे ही पारे ने 40 डिग्री का आंकड़ा पार किया है। तब से हालात ज्यादा खराब हो गए है। वीरवार रात शहर के विभिन्न इलाकों में पावर कट लगते रहे।  यहां तक फेज-सात के एक इलाके में तो करीब नौ घंटे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा शुक्रवार को दो से तीन बार बिजली कट लगा। अधिकारियों के पास भी इस संबंधी कोई उचित जवाब नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीरवार रात बिजली कट दस बजे से लगना शुरू हो गए थे। फेज-दो व साथ लगते एरिया में रात साढ़े दस बजे लाइट चली गई थी। जो कि करीब साढ़े ग्यारह बजे दोबारा आई। इस दौरान लोगों ने विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर भी कई बार फोन किया। लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। यही हाल फेज-फेज पांच, चार और अन्य इलाकों में था। इसी तरह फेज-7 के मकान नंबर 1700 से लेकर 1850 तक रात दस बजे से सुबह सात बजे तक लाइट बंद रह। इस बारे इलाके के कांग्रेसी नेता जागीर सिंह लालिया ने बताया कि रात दस बजे जब लाइट बंद हुई तो फोन कोई नहीं उठा रहा थ। लोग शिकायत करने के लिए विभाग के दफ्तर में गए। इसके बाद मुलाजिमों को लेकर तो देखा की ट्रांसफार्मर की लीड जली हुई थी। इसके बाद मुलाजिमों का रोना था कि उनके पास सामान नहीं है। फिर उन्होंने सीढ़ी का इंतजाम किया। रिपेयर कर लाइट शुरू हुई। लेनिक आधे घंटे बाद लाइट दोबार फिर चली गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद हाल खराब है। इसके बाद दोबार सात बजे लाइन शुरू हो पाई है। इस मामले में एक्सिईयन ओबराय ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। मामले की जांच करवाई जा रही है।

फेज-5 में तूफान आने के बाद से लाइट गुल
फेज-पांच में शुक्रवार शाम सात बजे आए तूफान के बाद से लाइट गुल है। लोगों को तब से अंधेरे में बैठना पड़ रहा है जिससे इलाके के लोगों को मुश्किल में है।
विज्ञापन


दिन में ऐसे लगे कट
दोपहर -  तीन से साढ़े दिन
शाम  - साढ़े छह से सात बजे
 शाम -8.25 से 8.30

क्यों लग रहे हैं कट
जानकारों की माने तो इलाके में पावर कट लगने की मुख्य वजह उत्पादन की तुलना में खपत बढ़ जाना है। ऐेसे में पूरे शहर को ब्लैक आउट से बचाने के लिए विभाग द्वारा कट लगाकर स्थिति को सुधारा जाता है।

बीजेपी पार्षद मिले एक्सईयन में
शहर में लगातार लग रहे पावरकट के मामले में बीजेपी के पार्षदों ने बिजली विभाग के एक्सईयन से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। साथ ही कहा कि शहर को बसे चालीस साल हो गए है। वहीं, अब शहर की जनसंख्या काफी बढ़ गई है। जबकि शहर में लगे फीडर काफी पुराने है। जो ट्रांसफार्मर लगे है। वह जरूरत के हिसाब से लोड नहीं उठा रहे है। रात के समय लोगों को सबसे ज्यादा दिक्तत आ रही है। उन्होंने इसमें तुरंत सुधार की मांग की है। इस मौके पार्षद अरूण शर्मा, अशोक झा , बॉबी कंबोज व हरदपीप सङ्क्षह सराओ शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें