मोहाली। जिला ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से सवारियों को बाहरी राज्यों में ले जाने और लेकर आने वाली उन निजी बसों पर शिकंजा कसा गया, जिनमें कोविड दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस दौरान आरटीए की टीम ने दिशानिर्देशोें का पालन नहीं करने वाली दो निजी बसों के चालान काटे। वहीं, यह बसें रॉन्ग पार्किंग में खड़ी थीं और इनके चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं थे।
इसके साथ ही बसों में कोविड दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। यह चालान आरटीए सुखविंदर सिंह ने काटे हैं और बस चालकों को कहा गया है कि वह कोविड दिशानिर्देशों का पालन करें। जानकारी के मुताबिक जिला ट्रांसपोर्ट विभाग को किसी ने सूचना दी कि सेक्टर-79 में टूरिस्ट बसें अवैध तरीके से खड़ी हैं और यह टैक्स भी चोरी कर रही हैं। सूचना मिलते ही आरटीए सुखविदंर सिंह खुद तीन मिनट में मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बसों के दस्तावेज चेक किए तो सभी कागजात पूरे थे, लेकिन बस चालक के पास लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा कोविड के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस पर उन्होंने दो निजी बसों के चालान काट दिए।