फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : पुलिस एक कॉल पर कोविड मरीजों को मुहैया करवाएगी खाना, 181 और 112 पर करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। कोविड मरीजों को खाना मुुहैया करवाने के लिए अब पुलिस ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस अपनी रसोई में साफ सुथरा और पौष्टिक खाना तैयार कर मरीजों के घर तक पहुंचाएगी। इसके लिए लोगों को पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 181 या 112 पर कॉल करनी होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को यह योजना शुरू कर दी गई है। सोहाना थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस मे एसपी सिटी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश पर यह योजना शुरू की गई है। इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर रमनदीप सिंह, डीएसपी सिटी-दो मनफूल सिटी, थाना-एक प्रभारी शिव दीप सिंह बराड़ और थाना मटौर के मनफूल सिंह ने भी योजना के बारे में जानकारी दी।
एसपी सिटी हरविंदर सिंह ने बताया कि खाने की सेवा चौबीस घंटे दी जाएगी। जैसे ही पुलिस के हेल्पलाइन नंबर कॉल आएगी, वैसे ही खाना मुहैया करवा दिया जाएगा। खाना लोगोें के घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी डिलीवरी ब्वॉय के अलावा सिटी पीसीआर टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहाली शहरी क्षेत्र में पुलिस का मॉर्डन किचन थाना सोहाना में बनाया गया है। खाना बनाते समय साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसके अलावा सभी थानों में किचन के लिए स्टाफ पूरा है। यह सेवा हफ्ते के सात दिन और 24 घंटे चलेगी।
विज्ञापन

ऐसे सेवा करेगी पुलिस
एसपी ने बताया कि कोविड मरीजों को केवल मोहाली ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में खाना मुहैया करवाया जाएगा। मोहाली जिले में डीएसपी हेडक्वार्टर रमनदीप सिंह को खाने के लिए नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। जैसे-जैसे खाने की मांग बढ़ेगी उसमें और मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। एसपी ने कहा कि पुलिस इस तरीके भी मानवता की सेवा कर रही है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
बुजुर्गों का रखा जा रहा विशेष ध्यान
पुलिस कोरोना काल में बुजुर्गों का खास ध्यान रख रही है। बुजुर्गों के लिए दो विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यहां तक कि इसकी पूरी मॉनिटरिंग करने के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। बुजुर्गों को दवाई या किसी अन्य जरूरत के लिए 9115516010 और 0172-2219356 पर संपर्क करना होगा। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस वरिष्ठ नागरिकों के घर तक केक लेकर जाती रही है साथ ही उनका जन्मदिन मना चुुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें