फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन, झुग्गी बस्तियों में किरायेदारों का रिकॉर्ड खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली थाना पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में कासो ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी। पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग करते हुए लोगों की पहचान और दस्तावेज की जांच की। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई। बाहरी राज्यों से आकर रह रहे लोगों और किरायेदारों का रिकॉर्ड भी खंगाला गया। पुलिस ने निवासियों से उनके निवास, पहचान और आसपास के लोगों की जानकारी ली। इसका उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना था।
विज्ञापन

पुलिस ने झुग्गी बस्तियों के लोगों को जागरूक किया। उनसे कहा गया कि संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अपराध और नशे पर रोक के लिए आम लोगों की सतर्कता जरूरी है। थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी वरुण शर्मा के निर्देशों पर ऐसी चेकिंग लगातार जारी रहेगी। उन्होंने मकान मालिकों से अपील की। मकान मालिक किसी बाहरी व्यक्ति या किरायेदार को रखने से पहले पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। यह सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें