फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार छीनने वाले गिरोह के चार सदस्य बठिंडा ने पुलिस ने खरड़ से दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। झुगियां रोड पर दशमेश नगर में बुधवार की देर रात को बठिंडा पुलिस ने एक मकान की पहली मंजिल पर छापा मारकर कार छीनने वाले एक गिरोह के चार शातिरों को काबू किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। बठिंडा पुलिस ने खरड़ सिटी पुलिस के थानाध्यक्ष भगवंत सिंह को इस रेड से पहले सूचना दी और फिर खरड़ सिटी और बठिंडा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से दशमेश नगर के इस मकान पर रेड की।
विज्ञापन

बॉक्स
इलाके के लोगों को घरों में रहने को कहा
लगभग बीस पुलिस वालों ने जिस मकान को चारों ओर से घेर लिया और गली में रह रहे अन्य घरों के मालिकों को घरों के भीतर ही रहने को कहा। घर के बाहर पुलिस देख कर अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से बठिंडा के पास से छीनी गई एक वरना कार भी बरामद की है।
मोबाइल लोकेशन ने खोल थी आरोपियों की पोल
खरड़ सिटी के थानाध्यक्ष भगवंत सिंह ने बताया कि यह सभी आरोपी बठिंडा एरिया में कार छीनने की वारदातें करते थे और पुलिस से बचने के लिए यह दशमेश नगर खरड़ की तंग गलियों में एक मकान की पहली मंजिल पर पिछले तीन माह से रह रहे थे। आरोपियों के खिलाफ बठिंडा थर्मल प्लांट पुलिस स्टेशन में कार छीनने का मामला दर्ज है। बठिंडा पुलिस को आरोपियों की मोबाइल लोकेशन खरड़ की मिली थी।
विज्ञापन

लोगों को संदेह न हो ऐसे में फैमिली बनकर रह रहे थे
पड़ोस में रह रही एक महिला ने बताया कि आरोपियों के साथ रह रही महिला नवविवाहित जोड़े में लाल चूड़ा पहन कर रहती थी। वह उनमें से एक व्यक्ति को अपना पति, दूसरे को अपना देवर तथा तीसरे को अपना भाई बताती थी। आसपास रह रहे पड़ोसियों ने बताया कि पहले इन लोगों के पास उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार थी तथा अब पंजाब के नंबर की यह वरना कार थी। इस घर में हर रोज अनेक नए नए लोगों का आना जाना लगा रहता था। बठिंडा पुलिस सभी आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर इस आपरेशन के दो घंटे बाद चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें