फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस ने 108 भगौड़े पकड़े, 154 मामले ट्रेस कर 223 किए गिरफ्तार

विज्ञापन
जानकारी देते डीआईजी भुल्लर। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। युद्ध नशों के विरूद्ध की मुहिम जहां जारी है, वहीं मोहाली पुलिस ने गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित 108 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। ये जमानत पर आकर पेशी पर नहीं गए या फिर वारदात के बाद कभी हाथ नहीं आए। इसके अलावा पुलिस ने कत्ल, इरादा कत्ल, पोक्सो, किडनैपिंग, डकैती, दुष्कर्म व लूटपाट के कुल 154 मामले ट्रेस किए और इन मामलों में 223 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने दो नामी गैंगस्टरों को भी रणनीति बनाकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीआईजी भुल्लर ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कुछ ऐसे अपराध भी शामिल हैं जिसमें टेक्नीकल साधनों का इस्तेमाल कर थोड़े ही समय में 79 लाख 84 हजार रुपये की केस प्रॉपर्टी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग केसों के कुल 2062 मामले अदालत के निर्देशों पर दर्ज किए गए हैं। उनमें 265 मामलों में दोषियों को सजा सुनाई जा चुकी है। इसके अलावा 3138 ऐसी थी जिनका मौके पर हल किया गया है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की जानकारी देकर बताया कि तीन महीने में ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग जगह पर नाकेबंदी कर दिन के समय 64 हजार 976 और रात के समय कुल 12 हजार 338 वाहनों के चालान किए गए हैं। मोहाली में ई-चालान पॉलिसी की शुरुआत की गई है। इसके तहत कुल 57839 ई-चालान भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें