फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक साल पहले डाली पाइपलाइन, आज तक नहीं बनाई सड़क

Thu, 27 Apr 2023 02:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पहले डाली पाइपलाइन, आज तक नहीं बनाई सड़क
विज्ञापन

गोल्फ कोर्स इलाके की सड़कों की स्थिति दयनीय
फेज-10 स्थित पानी के टैंक से फेज-11 की कोठियों तक के रास्ते में बरसात के दौरान होती ज्यादा मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-10 स्थित पानी के टैंक से फेज-11 की कोठियों की तरफ पानी की पाइपलाइन डाली गई थी। ये लाइन सड़क के किनारों से होते हुए घरों तक पहुंचाई गई थी। इस बात को पूरे हुए करीब एक साल हो गए हैं लेकिन आज तक दोबारा सड़क नहीं बन पाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जब तक काम चलता रहा तब तो परेशानी उठानी ही पड़ती थी, क्योंकि तब जगह-जगह से खुदाई की हुई थी। अब जब काम पूरा हो चुका है, तो भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में तो इन रास्तों से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि सड़क के किनारे कच्चे हैं जिससे बरसात के समय यहां पानी जमा हो जाता है। यहां से तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन पैदल चलने वालों पर कीचड़ उछाल कर जाते हैं। इतना ही नहीं अगर गलती से कोई छोटा वाहन इस कीचड़ में उतर जाए तो वह बुरी तरह फंस जाता है। ऐसा कई बार हो भी चुका है, यह रास्ता यहां से गुजरने वालों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है।
विज्ञापन


वीआईपी इलाके में यह हाल तो बाकी जगह क्या होगा : गुरमेल सिंह
स्थानीय रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरमेल सिंह मौजोवाल बताते हैं कि यह इस इलाके की मुख्य समस्या है। पास में गोल्फ गोर्स, मोहाली क्लब, गोल्फ रेंज सोसायटी, 200 कोठियां आदि हैं। कोई अगर यहां न आया हो तो उसे लगेगा कि यह इलाका कितना विकसित होगा, लेकिन जब यहां के रास्ते देखेगा तो हकीकत समझ में आएगी। सड़क की काफी समय से रिपेयर नहीं हुई है, अब तो रोड़ी भी निकलने लगी है, गड्ढे होने लगे हैं। ऊपर से किनारों की हालत बदतर हो रखी है, कई किलोमीटर तक यह सड़क ऐसी ही है। एक बार बारिश के समय मेरी गाड़ी यहां फंस गई थी। उसे निकालने के लिए कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी थी।

कोट
यह मामला मेरे संज्ञान में है, लेकिन हमारा काम सिर्फ पाइपलाइन डालने तक का था। काम पूरा होने के बाद हमने निगम को बता दिया था। आगे सड़क बनाने की जिम्मेदारी उनकी है। इस काम को हुए एक साल हो गए हैं। अगर सड़क नहीं बन पाई हैं तो जरूर फंड की कमी होगी। हमने तो काम करते ही उन्हें सूचित कर दिया था। हम लिखित में तो देते नहीं, सिर्फ सूचना देते है, सड़क तो पक्की वही करेंगे। -इमानवीर सिंह, एसडीओ, वाटर सप्लाई
विज्ञापन


कोट
यह सड़क वाटर सप्लाई विभाग ने बनाई थी। इसके बाद इस सड़क को चौड़ा करने का काम गमाडा करवा रहा है। जल्द ही इस इलाके की सड़क बन जाएगी। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें