फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी, तीन पर केस

Thu, 27 Apr 2023 02:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी, तीन पर केस
विज्ञापन

पत्नी ने दूसरी शादी करने के लगाए आरोप, कहा- सास-ससुर पर भी अपने बेटे का दे रहे साथ

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। इलाकावासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पति ने उसके होते हुए दूसरी शादी कर ली है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रामजीत यादव, हरकेश यादव, कमलेश देवी सभी निवासी नयागांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सुमन यादव ने एसएसपी को 17 अक्तूबर, 2022 को शिकायत दी थी कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। उसका पति एक निजी बैंक में नौकरी करता है। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी सास दहेज के लिए लड़ाई झगड़ा करने लगी थी। बाद में उसे पता चला कि उसके पति के किसी अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध हैं। उसने अपने पति को उस लड़की से दूर रहने के लिए कई बार कहा। लेकिन वह नहीं माना। दो फरवरी, 2022 को उसने उसी लड़की के साथ दूसरी शादी कर ली। जब इसके बारे में उसने अपने सास-ससुर को बताया तो उन्होंने भी अपने बेटे का ही साथ दिया था। इन सभी लोगों ने मिलकर उसके साथ धोखा किया है। पीड़ित महिला की शिकायत की जांच कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें