फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना के सैनी विहार में लगे कूड़े के ढेर, उठ रही बदबू, बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र के पीर बाबा रोड और सैनी विहार में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़कों के किनारे जमा गंदगी से उठने वाली बदबू के कारण आसपास के दुकानों में बैठना भी मुश्किल हो रहा है।
इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में लंबे समय से बनी इस समस्या को लेकर लोगों में नगर परिषद के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी एसके शर्मा, मनोज कुमार और संजीव कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर अक्सर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कई लोग अपने घरों का कूड़ा पॉलिथीन में भरकर सफाई कर्मचारियों को देने की बजाय खुले में फेंक जाते हैं।
विज्ञापन

इसके चलते यहां गंदगी लगातार बढ़ रही है और आसपास बदबू का माहौल बना रहता है। लोगों ने चिंता जताई कि खुले में पड़े कूड़े के कारण मच्छर-मक्खियां पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि बदबू के कारण ग्राहकों को भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि इन स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खुले में कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की भी अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें