फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुरुनानक एन्क्लेव में छठ महापर्व का उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के गुरुनानक एन्क्लेव में महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर रे परिवार ने अपने निवास स्थान पर छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया। धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में प्रेम, पारिवारिक एकता और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत झलक देखने को मिली। भाजपा पंजाब की प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी कार्यकारिणी सदस्य मनीषा सौरब ने परिवार की मेहमान नवाजी और आत्मीय व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान या परंपरा तक सीमित नहीं है। यह त्याग, तपस्या, अनुशासन और आस्था का प्रतीक है। यह पर पारिवारिक एकता और आपसी प्रेम को भी दर्शाता है। ऐसे पर्व समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें