फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने 90 तक मारी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
100 के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने 90 से ऊपर मारी छलांग
विज्ञापन

गृहिणियों की रसोई का बिगड़ा बजट, उद्योगपति निरंतर बढ़ रहे दामों पर रख रहे नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। वीआईपी जिले में पेट्रोल 100 और डीजल 90 रुपये को पार कर गया। इसका असर लोगों की रसोई से लेकर दफ्तरों और फैक्टरियों तक में दिख रहा है। लोगों का बजट बिगड़ना शुरू हो गया है। मोहाली में पेट्रोल के दाम 101.47 और डीजल के दाम 90.11 पर पहुंच गए हैं, जबकि चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम 100.42 और डीजल की कीमत 86.73 रुपये प्रति लीटर है। ट्राइसिटी में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल चंडीगढ़ में है।
मोहाली और पंचकूला के लोग चंडीगढ़ से पेट्रोल या डीजल गाड़ियों में भरवाना पसंद करते हैं। इसका फायदा भी चंडीगढ़ के पेट्रोल मालिकों को मिलता है। पेट्रोल और डीजल के दाम ने गृहिणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है क्योंकि डीजल के दाम बढ़ने से हर चीज के दाम बढ़ने लगते है। उद्योगपति निरंतर बढ़ रहे दामों पर नजर बनाए हुए हैं और रोज होने वाले खर्चों में कटौती करने लगे हैं।
विज्ञापन

कोट्स
मेरा ज्यादा काम फील्ड में जाकर लोगों से मिलने का होता है इसलिए डीजल की खपत ज्यादा होती है। पंजाब के मुकाबले चंडीगढ़ और पंचकूला में पेट्रोल-डीजल का दाम कम जरूर है इसलिए वहीं से भरवाता हूं क्योंकि महंगाई के इस दौर में जितना पैसा बच जाए, उतना अच्छा है। -जतिंदर कुमार उर्फ टोनी, कारोबारी
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दाम बढने के साथ ही लागत बढ़ जाती है क्योंकि मशीनरी को चलाने में डीजल की खपत होती है। तेल के दामों में हुई वृद्धि ने खर्च को बढ़ा दिया है। -राजीव गुप्ता, उद्योगपति फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया, मोहाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें