फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में व्यक्ति ने की आत्महत्या, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। रंधावा रोड पर स्थित एनआरआई कॉलोनी के एक व्यक्ति ने प्रापर्टी विवाद के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव खानपुर खरड़, रघवीर सिंह निवासी गांव फिरोजपुर जिला फतेहगढ़ साहिब और विजय कुमार निवासी जीरकपुर के खिलाफ धारा-306 का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम चंद ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिवार वालों का सौंप दिया है।
थाना सिटी खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी एनआरआई कॉलोनी रंधावा रोड खरड़ ने वीरवार की रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के अनुसार बलदेव सिंह और बलविंदर सिंह निवासी खानपुर ने 49 लाख रुपये की जमीन रघवीर सिंह निवासी गांव फिरोजपुर थाना बस्सी पठाना जिला फतेहगढ़ साहिब से खरीदी थी। किसी विवाद के कारण इस जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। बलविंदर सिंह मृतक बलदेव सिंह पर अपना घर उसके नाम लिखवाने का दबाव डाल रहा था। इस कारण बलदेव सिंह मानसिक तनाव में था। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि विजय कुमार निवासी लोहगढ़ जीरकपुर के साथ उसका 15 लाख रुपये का लेन-देन था।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पत्नी राजिंदर कौर के बयानों पर बलविंदर सिंह निवासी गांव खानपुर खरड़, रघवीर सिंह निवासी गांव फिरोजपुर जिला फतेहगढ़ साहिब और विजय कुमार निवासी जीरकपुर के खिलाफ धारा 306 का मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई प्रेम चंद ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें