फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मंडियां बंद होने से लोग आफत में, दुकानदारों पर रोजी-रोटी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी के कारण पिछले दस महीनों से शहर के विभिन्न हिस्सों में लगने वाली अपनी मंडियों के बंद होने के कारण जहां लोग महंगी सब्जियां खरीदने के लिए मजबूर हैं। वहीं, मंडियां न लगने से वहां दुकानें लगाने वाले दुकानदार भी बेहद परेशान हैं और उन पर रोजी-रोटी का संकट छाया हुआ है। इससे जहां उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है वहीं, घर का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर वीरवार को अपनी मंडी में दुकानें लगाने वाले दुकानदारों ने मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेश शर्मा मछलीकलां और पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी से मुलाकात कर उनको मंडियां खोलने के लिए एक मांग पत्र सौंपा। इस मांगपत्र में मंडी में सब्जियां बेचने वाले किसानों और रेहड़ी फड़ी वाले दुकानदारों ने मांग की है कि अपनी मंडी फिर से जल्द शुरू की जाए। कोरोना के दौरान अपनी मंडी बंद होने साथ-साथ उनका काम पूरी तरह से बंद हो गया है। दुकानदारों ने कहा कि जब शहर के स्कूल, रेस्टोरेंट, मॉल, सिनेमा और सभी बाजार खुल चुके हैं तो अपनी मंडी को अभी तक बंद क्यों रखा हुआ है।
इस मौके पर चेयरमैन हरकेश शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान, रेहड़ी और छोटी दुकान वालों ने उनको अपनी मंडी खोलने के लिए मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि वह पहले ही इस मामले को लेकर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू और डीसी मोहाली के पास यह मांग उठा चुके हैं। उनको उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले को लेकर हल निकल जाएगा और मंडी फिर से शुरू हो सकेगी। इस मौके पर दुकानदारों में रवि कुमार, जोरा सिंह, बलविंदर सिंह, पवन कुमार, छोटे लाल, सुरिंदर कुमार, उपिन्दर, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें