फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परविंदर सोहाना को हलका इंचार्ज बनाने को नेता हुए एकजुट

Fri, 24 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
लोकल नेता एकजुट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में अकाली दल के हलका इंचार्ज को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। लोकल नेता भी इस बार बाहरी की जगह लोकल को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी कड़ी में  लोकल नेताओं ने जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। वीरवार को गांव सोहाना में अकाली पार्षद व लेबरफेड पंजाब के एमडी परविंदर सिंह सोहाना के घर पर लोकल नेताओं की मीटिंग हुई।
विज्ञापन


इसमें बड़ी संख्या में गांवों के पंच, सरपंच, जिला परिषद और ब्लॉक समिति मेंबर शामिल हुए। मीटिंग के दौरान सभी ने एक सुर में परविंदर सोहाना को अकाली दल का हलका इंचार्ज बनाने की मांग की। मीटिंग में सभी ने हाथ खड़े करके परविंदर सोहाना को अपना नेता भी चुना और सीएम प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मिलकर मोहाली में अकाली दल के हलका इंचार्ज परविंदर सोहाना को बनाने की मांग उठाई। 

इस संबंध में सभी ने अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह से मुलाकात करने का फैसला लिया। मीटिंग को संबोधित करते हुए परविंदर सोहाना ने कहा कि वह पार्टी के साथ खड़े हैं। पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे हैं और करते रहेंगे। हलका इंचार्ज को लेकर पूछे गए सवाल में सोहाना ने बताया कि पार्टी जो फैसला करेगी वह उन्हें  मंजूर होगा। मीटिंग के दौरान लोगों ने कहा कि अकाली दल हर बाद मोहाली में नया व बाहरी चेहरे को भेज देती है और वह ज्यादा देर तक शहर में नहीं रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें