मोहाली। सीजीसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग लांडरां में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और आईईईई स्टूडेंट ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में आईईईई येसिस्ट-12 (यूथ एंडेवर फॉर सोशल इनोवेशन यूजिंग सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी) का आयोजन किया गया। इस वैश्विक मंच पर छात्रों ने तकनीक आधारित टिकाऊ समाधान प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में 52 टीमों के 158 छात्रों ने भाग लिया, प्रारंभ में 186 टीमों ने पंजीकरण कराया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) जसदीप कौर धनोआ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में इनोवेशन चैलेंज, जूनियर आइंस्टीन और वीपावर जैसे ट्रैक आयोजित किए गए।
यहां प्रतिभागियों ने अपने आइडिया प्रस्तुत किए और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। डॉ. सुशील कंबोज ने कहा कि यह मंच सामाजिक जरूरतों को ध्यान में रखकर नवाचार को बढ़ावा देता है। डॉ. राजदीप सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन छात्रों को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। प्रतियोगिता में गीतांजलि इंस्टीट्यूट की टीम डीप साइट ने स्पेशल ट्रैक में ओवरऑल विजेता का खिताब जीता। नासिक की टीम माल्वियन को इनोवेशन चैलेंज में पहला स्थान मिला, जबकि सीजीसी लांडरां की टीमों ने भी विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन किया।