फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के सुझाव से सुधारेंगे पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खस्ताहाल चल रहे पार्कों को सुधारने के लिए 5.5 करोड़ का ठेका देने के बाद सोमवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने फेज-3बी1 स्थित रोज गार्डन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कि अब वह इलाके के सभी बड़े पार्कों का दौरा करेंगे। साथ ही लोगों की राय लेकर उन्हें सुधारेंगे। उनकी कोशिश बड़े महानगरों की तर्ज पर पार्कों को विकसित करने से इसके लिए पार्कों में नई किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही अन्य प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर सिद्धू सोमवार दोपहर रोज गार्डन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले पार्क में बने शौचालय के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान वह वहां पर बने पुस्तकालय में गए। उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी राय सुनी। मेयर ने कहा कि पार्कों की अब सूरत बदल जाएगी। पार्कों का ठेका हो गया है और जल्द ही चुनी हुई कंपनी काम संभालेगी। इस मौके मेयर ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि वे खुद पार्कों का दौरा करें। साथ ही वहां पर चल रहे कामों का जायजा ले। उन्होंने कहा कि काम में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, पार्षद जसप्रीत सिंह गिल व इलाके के कई लोग मौजूद थे।
पांच साल है एक पौधे की जिंदगी, खूबसूरती बेमिसाल
नगर निगम ने महाराष्ट्र के पुणे से गुलाब के पौधे मंगवाकर रोज गार्डन स्थापित किए हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि महाराष्ट्र के गुलाब के फूल काफी अच्छे माने जाते हैं। विदेशों में भी इनकी काफी डिमांड है। एक पौधे का जीवन कम से कम पांच साल तक रहता है। साथ ही अगर इसका बिजनेस किया जाए तो यह मुनाफे का भी सौदा है। यह पौधे लगाने के बाद नगर निगम को हर साल पौधे लगाने के लिए खर्च नहीं करना पड़ेगा। वहीं, अन्य गार्डन के लिए भी नगर निगम यहां से पौधे तैयार कर पाएगा।
विज्ञापन

हर पौधे की विशेषता बताएंगे बोर्ड
नगर निगम की कोशिश यह है कि जो पौधे गार्डन में लगाए गए हैं। उसके साथ उस फूल की किस्म व उसकी विशेषता के बारे में बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही सारा गार्डन पूरी तरह से प्लास्टिक फ्री रहेगा। गार्डन के अंदर स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए होर्डिंग भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें