फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथों पर पार्किंग बनी समस्या, पैदल चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर की मार्केटों में पार्किंग की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और वाहन चालक अपने वाहन सड़क किनारे पार्क कर रहे हैं। इस कारण आवाजाही में समस्या आ रही है। वहीं इस कारण ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति भी बनी रहती है। बेशक ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के मुख्य मार्गों को टो-अवे जोन घोषित किया गया है। लेकिन इसके बावजूद गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। लेकिन फिर भी ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शापिंग स्ट्रीट पर पीटीएल लाइट प्वाइंट से लेकर फेज-7 और फेज-10 से लेकर फेज-11 की सड़क किनारे सड़कों पर लोग अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। यहीं नहीं कई जगह पर फुटपाथों पर ही लोग अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इस कारण पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में बढ़ रही इस समस्या को लेकर ट्रैफिक पुलिस बिलकुल भी गंभीर नहीं दिख रही है। कुछ समय पहले ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन वह कार्रवाई अब बीच में ही बंद हो गई है। अब ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गंभीर नहीं है, जिसके चलते शहर के मुख्य मार्गों पर सड़कों के किनारे गाड़ियों की लंबी लाइन नजर आती है। नो पार्किंग के बोर्ड भी सिर्फ नाम के लिए ही लगे हुए है, इनकी लोग बिलकुल भी परवाह नहीं करते हैं।
मार्केट में पार्किंग लाइनिंग न होना भी बड़ी समस्या
आमतौर पर देखा गया है कि शहर में पार्किंग की समस्या इसलिए भी है क्योंकि शहर की मार्केट्स में जो पार्किंग एरिया बनाए गए हैं, वहां पर नगर निगम की ओर से प्रॉपर लाइनिंग नहीं की गई है। इसके चलते लोग मार्केट के पार्किंग एरिया में अपनी मनमर्जी से गाड़ियां पार्क करते हैं। जिसके चलते मार्केट के पार्किंग एरिया में सही तरीके से पार्किंग न होने के चलते पार्किंग में उतनी गाड़ियां नहीं आ पाती हैं, जितनी आनी चाहिए। पार्किंग एरिया फुल हो जाने के कारण लोग मजबूरन अपनी गाड़ियां सड़कों के किनारे पार्क करने के लिए मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें