फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंचायत चुनाव की रंजिश, एक परिवार के पांच सदस्यों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना थाना एरिया में पड़ते गांव कुरड़ी में शनिवार सुबह दो पक्षों में पंचायत चुनाव रंजिश में खूनी झड़प हो गई। इस झड़प की वजह पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। इस झड़प के दौरान पांच सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। गांव कुरड़ी में दो गुटों में रंजिश को लेकर जमकर ईंट और पत्थर चले। इस घटना से पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इन सभी को फेज-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। इस बारे में गुरनीत ने बताया कि हमलावरों ने पंचायत इलेक्शन की रंजिश के कारण उनके ऊपर हमला किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह हमला हमलावरों द्वारा तीसरी बार किया गया। इससे पहले दो बार हमला हो चुका है। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे थाने में शिकायत देने के लिए जब वह घर से निकले तो 20-25 लोग आए। इन सभी के हाथों में हथियार थे। इन सभी ने उनको आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी।
जिसमें गुरनीत के जीजा जयकृष्ण के सिर पर चार जगह टांके आए हैं और बाजू टूट गई है। गुरनीत ने बताया कि उनकी दोनों बहनों के सिर पर भी चोट आई है। इस हमले में परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें