मोहाली। शहर के फेज-1 में खोखा मार्केट के पास करीब 50 साल का एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उसका शव मोहाली पुलिस ने 72 घंटों के लिए पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया है। संवाद