फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 20 हजार रुपये महीना न देने पर चौकी इंचार्ज ने होटल में घुस दो बहनों को पीटा, सीसीटीवी वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। महीना न देने पर बलटाना के होटल मैंगो में घुसकर चाैकी इंचार्ज द्वारा दो बहनों को पीटने का मामला सामने आया है। होटल संचालिकाओं ने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने 20 हजार रुपये प्रतिमाह महीना मांगा था। रुपये न देने पर 29 जुलाई की रात उन्हें और उनकी बहन को बेरहमी से पीटा गया। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। पीड़ित होटल संचालिका के अनुसार, चौकी इंचार्ज कुछ पुलिसकर्मियों के साथ होटल पहुंचे थे। उन्होंने बिना कोई कारण बताए दोनों बहनों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

जब बहनों ने मारपीट का कारण पूछा, तो उन्हें होटल से बाहर निकल जाने के लिए कहा गया। होटल संचालिका ने दावा किया कि पुलिस काफी समय से उनसे 20 हजार रुपये प्रतिमाह की मांग कर रही थी। उन्होंने बताया कि पहले वे रुपये देती थीं, लेकिन दो महीनों से होटल बंद होने के कारण रुपये नहीं दिए। इसी बात से नाराज होकर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना से पहले होटल के अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए गए थे। हालांकि, गलती से एक कैमरा चालू रह गया, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नहीं हो रही सुनवाई
पीड़ित बहनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, उनकी बात नहीं सुनी गई। उनका कहना है कि वे सिर्फ यह जानना चाहती हैं कि उनको क्यों पीटा गया। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उपलब्ध वीडियो में होटल के अंदर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग स्क्रीन दिखाई दे रही है। फुटेज में होटल परिसर के भीतर कुछ लोगों की मौजूदगी नजर आ रही है। इसमें हाथापाई का दृश्य भी कैद हुआ है। हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर सभी परिस्थितियों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

इस मामले में एएसपी गजलप्रीत कौर से रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - हरमनदीप सिंह हंस, एसएसपी मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें