जीरकपुर। ढकोली-मुबारिकपुर रोड पर गुरुनानक मार्केट की पार्किंग में एक गहरा गड्ढा दुकानदारों और राहगीरों के लिए परेशानी बन गया है। नगर परिषद जीरकपुर ने बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने के बाद यह गड्ढा खोदा था। दुकानदारों का आरोप है कि पाइप को चैंबर से जोड़ने के बाद भी गड्ढा बंद नहीं किया गया, जो कई दिनों से खुला पड़ा है। सीमित पार्किंग क्षेत्र में गड्ढे से वाहनों की जगह और कम हो गई है। पार्किंग समस्या से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। जगह न मिलने से ग्राहक बिना खरीदारी किए लौट रहे हैं। त्योहारों का सीजन नजदीक होने से व्यापारियों की चिंता बढ़ी है। एक मिठाई दुकानदार ने पार्किंग समस्या से आर्थिक नुकसान की बात कही। व्यस्त मार्केट में यह गड्ढा किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है।
दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है और रात में कम रोशनी में किसी के गिरने का खतरा है। दुकानदारों ने इसे नगर परिषद की लापरवाही बताया है। पार्किंग की कमी से मार्केट का कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। वाहन खड़े करने में दिक्कत होने के कारण ग्राहक खरीदारी किए बिना लौट रहे हैं। त्योहारों के सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन अब नुकसान हो रहा है। दुकानदारों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। खुला गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर सुरक्षा जोखिम है। रात के समय कम रोशनी में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। दुकानदारों ने नगर परिषद से गड्ढा भरवाने और पार्किंग व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
कोट
वहां शायद काम चल रहा है, बाकी मैं कल टीम भेजकर मौका चेक करवा लेता हूं। कोई तकनीकी कारण ना हुआ तो काम साथ की साथ करवा दिया जाएगा। - सवनीत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर