फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ओपन जिम से गांवों में सुधरेगी सेहत, युवाओं को मिलेगा फिटनेस का नया मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांवों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और युवाओं को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करने लिए सांसद मालविंदर सिंह कंग ने गांव पलहेड़ी में गांव की फिरनी और ओपन जिम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही गांव मछली कलां में भी ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद कंग ने कहा कि ओपन जिम गांवों में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। इससे लोगों को मुफ्त में व्यायाम की सुविधा मिलेगी, शारीरिक फिटनेस बढ़ेगी और खेलों के प्रति रुझान विकसित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सांसद निधि (एमपी लैड) फंड से पलहेड़ी और मछली कलां में कुल छह लाख रुपये की लागत से ओपन जिम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव पलहेड़ी में 1823 फुट लंबी फिरनी के निर्माण पर मनरेगा और पंचायत फंड के तहत लगभग 26 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, जिससे आवागमन सुविधाएं बेहतर होंगी। इसके अलावा गांव मस्तगढ़ के लिए तीन लाख रुपये की लागत से पानी का टैंकर भी उपलब्ध कराया गया है। कंग ने गांव रुड़की खाम में बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण कर उसके शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सांसद निधि के तहत हर गांव में जिम, पार्क, खेल मैदान और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता से विकसित की जा रही हैं। इस मौके पर अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें