फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 22 दिन में 3139 किए चालान, विशेष अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने 1 से 22 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कुल 3139 चालान किए गए। अभियान के तहत पटियाला चौक, पटियाला रोड, मेट्रो फ्लाईओवर, मैकडी से छत रोड, तहसील रोड, कालका चौक, बलटाना चौक और रंजन प्लाजा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर पुलिस टीमों ने लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों को चिन्हित किया। ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि अधिकतर चालान गलत दिशा में वाहन चलाने, गलत पार्किंग, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा रेड लाइट जंप करने जैसे मामलों में किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें