फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर: एक साल की बच्ची को काम पर साथ ले गई थी मां, होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

Mon, 29 Jun 2020 01:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एक वहशी दरिंदे ने एक साल की मासूम बच्ची को ही हवस का शिकार बना डाला। जीरकपुर -पटियाला रोड पर स्थित एक होटल के पीछे झाड़ियों में उसने दरिंदगी को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना जीरकपुर की जांच अधिकारी नेहा सैनी ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां जीरकपुर की रहने वाली है। उसका पति ठेकेदारी का काम करता है और वह भी उनके साथ ही मेहनत मजदूरी करती है। उनके 6 बच्चे हैं, जिनमें से पांच लड़कियां और एक लड़का है।

रविवार को वह पटियाला रोड पर स्थित सोसाइटी में रोजाना की तरह अपनी बच्ची को काम पर ले गई थी। होटल का एक कर्मचारी ओम प्रकाश (28) उसकी बच्ची को खिला रहा था। इसी बीच वह बच्ची को होटल के पीछे झाड़ियों में ले गया और उससे दुष्कर्म कर डाला। उन्होंने बताया कि काम खत्म होने के बाद बच्ची नहीं दिखी तो उसकी मां उसे तलाश करने लगी।
विज्ञापन


इतने में झाड़ियों में से बच्ची के रोने की आवाज आई तो देखा बच्ची निर्वस्त्र थी और शरीर से खून बह रहा था। आरोपी ओम प्रकाश उन्हें देखकर वहां से भाग गया। मां ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह फरार हो गया। इसकी शिकायत जीरकपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची को ढकोली के सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुरवंत सिंह ने बताया कि आरोपी ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें