फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने कोरोना काल में युवाओं को नौकरियां दिलवाने के नाम पर पढ़े लिखे युवाओं को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने एक युवती को पहले मोटे वेतन वाली नौकरी देने के सपने दिखाए। इसके बाद करीब 15 हजार रुपये ठग लिए। जबकि आठ हजार रुपये की और मांग की थी। लेकिन बाद में उक्त लोगों ने न तो युवती को नौकरी दिलवाई और न ही उसके पैसे वापिस ही किए। इसके साथ ही बाद में उसे परेशान करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त कंपनी के मालिक नितिन निवासी कुरुक्षेत्र और मैनेजर हरविंदर सिंह निवासी पायल लुधियाना के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओें के तहत मटौर थाने में केस दर्ज किया है। वहीं, कंपनी के मैनेजर हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कंपनी का मालिक नितिन अभी तक फरार है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने इस संबंधी पुष्टि की है और लोगों को ऐसे लोगों से बचने की सलाह दी है।
पुलिस को दीक्षा नाम की युवती ने शिकायत दी थी उसने अपना बायोडाटा नौकरी डॉटकॉम पर अपलोड किया हुआ था। उसे वैफ्ट टेक्नोलॉजी कंपनी के दफ्तर से 5 दिसंबर को फोन आया कि वह नौकरी के इंटरव्यू के लिए सेक्टर-70 मटौर स्थित एक शोरूम में पहुंच जाए। वहां पहुंचते ही उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 4500 रुपये नकद और दस हजार रुपये बैंक खाते में जमा करवा लिए गए। लेकिन उसे कहीं भी नौकरी पर नहीं लगवाया। इसके बाद उसने कंपनी में कई बार फोन किए लेकिन उसको न तो नौकरी ही दी और न ही आरोपियों ने उससे लिए पैसे वापस किए। जबकि उन्होंने आठ हजार रुपये और मांगने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए डीएपी पुलिस आपरेशन एवं सुरक्षा की अगुवाई में इंचार्ज ईओ विंग इंस्पेक्टर अमरदीप सिंह ने मामले की जांच-पड़ताल की। जिसमें सामने आया कि कंपनी का मालिक नितिन निवासी कुरुक्षेत्र और मैनेजर हरविंदर सिंह निवासी थाना पायल जिला लुधियाना दोनों की मिलीभगत करके लोगों को ठगते हैं। इसके साथ ही नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर मोटी रकम एंठते हैं। यह कंपनी के मालिक लड़के और लड़कियों का नौकरी डॉटकॉम या ऐसी साइटों से उनके बायोडाटा लेकर उन्हें पहले नौकरी देने के लिए बुलाते हैं और बाद में न तो उन्हें नौकरी देते हैं और न ही उनके पैसे वापिस लौटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें