फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली कटौती से उद्योग और घर दोनों परेशान, भाजपा ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में बिजली आपूर्ति को लेकर भाजपा ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 स्थित 220 केवी ग्रिड के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर बिजली व्यवस्था संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। वशिष्ठ ने दावा किया कि वर्ष 2022 से पहले मोहाली को 24 घंटे बिजली मिलती थी, जबकि अब करीब 12 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। बिजली कटौती से औद्योगिक इकाइयां और उत्पादन प्रभावित हो रहे हैं। कई उद्योगपति कारोबार समेटने या दूसरे राज्यों में यूनिट लगाने पर विचार कर रहे हैं, जिससे रोजगार पर असर पड़ सकता है। रिहायशी क्षेत्रों में भी लोग लंबे कटों से परेशान हैं। भाजपा ने पंजाब सरकार से पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें