फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूटने की कोशिश करने वाला एक काबू, दो की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना सोहाना के इलाके में कार लूटने की कोशिश करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी उसके दो साथी गुरप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह अभी तक फरार हैं। आरोपी की पहचान सतबीर सिंह निवासी जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे एक पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी पर लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उस पर पहले भी केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोहाना थाने की पुलिस ने आरोपी सेक्टर-40 चंडीगढ़ निवासी आशीष कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि वह टैक्सी चलाने का काम करता है। 26 नवंबर को वह सवारी लेकर मंडी गोबिंदगढ़ गया था। वहां से उसे आगे लुधियाना की सवारी मिल गई थी। इसके बाद जब वह वापस आ रहा था तो उसे तीन युवक मिले और उन्होंने उसे चंडीगढ़ जाने की बात कहीं। उसने तीनों को कार में बैठा लिया और इसके बाद तीनों आरोपी उसे लांडरां के आसपास काफी देर तक घुमाते रहे। वहीं, इसके बाद तीनों आरोपियों ने हथियारों के दम पर उसकी कार छीनने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने तीनों का मुकाबला किया था और उस समय आरोपी भागने में कामयाब रहे थे। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि सतबीर सिंह पर पहले भी झपटमारी के पांच और दो नशा तस्करी केेे केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें