फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार आलोक वर्मा पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। हमलावर गगन गर्ग ढकोली का रहने वाला है। पुलिस ने जिला अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी डॉक्टर नवनीत महल ने वीरवार को इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस गिरफ्तारी की जानकारी दी। गगन गर्ग के खिलाफ ढकोली थाने में मामला दर्ज है और वह जमानत पर जेल से बाहर था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और नकदी बरामद कर ली है। हमलावर नशे का आदी है। वह नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। डीएसपी डॉ. नवनीत महल ने बताया कि हमलावरों ने शराब के नशे में सबसे पहले पंचकूला में कुल्फी वाले से लूटपाट की थी। इसके बाद जीरकपुर में वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों की गिरफ्तार की लिए सबसे पहले मोबाइल डंप डाटा उठाया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। फुटेज के जरिए हमलावर को ढकोली से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके दूसरे साथी की पहचान भी हो गई है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चार मई को वरिष्ठ पत्रकार आलोक वर्मा रात करीब 2.40 बजे ड्यूटी से घर जा रहे थे। जब वह कोहिनूर ढाबे के आगे गंगा नर्सरी के पास पहुंचे तो एक्टिवा सवार हमलावरों ने घेर लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो नारियल काटने वाले चाकू से सिर पर वार किया। जिससे वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद जेब से मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गए। इसके बाद पत्रकार आलोक वर्मा घर पहुंचे और परिजनों ने सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया। उनके सिर पर 27 टांके लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें