फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुराने वेंडिंग जोन बने सफेद हाथी, अब दो नाइट फूड स्ट्रीट पर निगम की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में स्ट्रीट वेंडिंग को व्यवस्थित करने के नाम पर नगर निगम ने करीब दो साल पहले लाखों रुपये खर्च कर दो वेंडिंग जोन तैयार किए थे। मकसद था रेहड़ी-फड़ी वालों को सड़क किनारे से हटाकर निर्धारित जगह उपलब्ध कराना, लेकिन ये जोन अब निगम की लापरवाही और योजना की जमीनी हकीकत का उदाहरण बनते नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि जिन जगहों पर रेहड़ी-फड़ी वालों की दुकानें लगनी थीं, वहां कहीं ऑटो रिक्शा खड़े हैं तो कहीं वाहन पार्क किए जा रहे हैं। अब पुराने जोन की सुध लेने के बजाय निगम ने शहर में दो नए नाइट फूड स्ट्रीट विकसित करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को मेयर सरबजीत सिंह की अगुवाई में हुई हाउस मीटिंग में शहर में दो नाइट फूड स्ट्रीट विकसित करने का फैसला लिया गया। इसका उद्देश्य देर रात तक भोजन और पेय पदार्थों की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ स्ट्रीट वेंडिंग को व्यवस्थित और नियमन के दायरे में लाना बताया गया है। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह फैसला अब विपक्षी तेवर वाले पार्षदों के निशाने पर है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से साल 2024 में फेज-6 और सेक्टर-78 में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए गए थे। इनका उद्देश्य रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों को व्यवस्थित जगह उपलब्ध करवाना था। स्थानीय लोगों के अनुसार इन जोन में शुरुआत से ही वेंडिंग गतिविधियां प्रभावी ढंग से शुरू नहीं हो पाईं। फेज-6 जिस वेडिंग जोन का उद्घाटन विधायक कुलवंत सिंह ने किया था वहां पर अब ऑटो रिक्शा खड़े दिखाई देते हैं। शाम के समय यहां खुले में शराब पीने की शिकायतें भी सामने आने का दावा स्थानीय लोग करते हैं। इससे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सेक्टर-78 में वेंडिंग जोन बना पार्किंग स्टैंड
सेक्टर-78 में बनाए गए वेंडिंग जोन की स्थिति भी अलग नहीं है। यहां वेंडिंग के बजाय वाहनों की पार्किंग हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर निगम ने जगह विकसित कर दी थी तो वहां वेंडरों को बसाने और नियमित निगरानी की जिम्मेदारी भी उसी की थी।
विज्ञापन

नए प्रोजेक्ट से पहले पुराने का हिसाब मांगा
कांग्रेस के पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी और अकाली दल की पार्षद कुलदीप कौर कंग ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नए प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले पुराने वेंडिंग जोन की समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फेज-6 और सेक्टर-78 में खर्च की गई राशि, मौजूदा स्थिति और प्रोजेक्ट की उपयोगिता का हिसाब सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने निगम से सवाल किया कि जब पहले बनाए गए वेंडिंग जोन ही अपने उद्देश्य में सफल नहीं हुए तो नए नाइट फूड स्ट्रीट को सफल बनाने के लिए निगम के पास क्या ठोस योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें