फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा नीति का असर... सरकारी स्कूलों की तरफ बढ़ा छात्रों का रुझान, मोहाली पंजाब में टॉप पर

Tue, 30 Jun 2020 05:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सरकारी स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकारी स्कूलों की तरफ पैरेंट्स और विद्यार्थियों का रुझान तेजी से बढ़ा है। यह बात शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड से सामने आई है। इसके मुताबिक पूरे राज्य के स्कूलों में नए दाखिलों में 10.38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसमें मोहाली पूरे पंजाब में टॉप पर रहा है।
विज्ञापन


मोहाली में दाखिले की दर 22.14 फीसदी रही है जो अपनेआप में रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं राज्य में 1,14,773 विद्यार्थियों ने निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों की तरफ रुख किया है। मोहाली के जिला शिक्षा अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि गत साल विद्यार्थियों की संख्या 84,771 थी। वहीं अब संख्या बढ़कर 1,03,540 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे शिक्षा विभाग की नीतियों का असर है।

निजी स्कूलों की तर्ज पर हो रही पढ़ाई
जानकारी के मुताबिक राज्य के सरकारी स्कूलों में अब निजी स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई हो रही है। आकर्षक क्लास रूम व प्ले की कक्षाएं शुरू की गई हैं। इसके सकारात्मक नतीजे नजर आने लगे हैं। पहली बार देखने को मिला है कि नए दाखिलों में 10.38 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


ये हुए बदलाव
तीन साल से सरकार सरकारी स्कूलों को स्मार्ट तकनीक में बदल रही है। सरकारी स्कूल निजी स्कूलों की तरह काम कर रहे हैं। क्लासरूम को देखकर कोई फर्क नहीं बता सकता है कि यह निजी स्कूल है या सरकारी। पढ़ाई के लिए ई-कंटेंट का प्रयोग किया जा रहा है। बढ़िया क्लासरूम, रंगदार फर्नीचर, वॉल वर्क के अलावा कई अन्य चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है।

क्या कहते हैं आंकड़े

- गत साल पंजाब में विद्यार्थियों की संख्या 23,52,112 थी जो बढ़कर 25,96,281 हो गई है। इनमें 1,14,773 विद्यार्थी निजी स्कूलों से आए हैं।
- प्राइमरी स्कूलों में 34.30 की दर से सबसे अधिक दाखिले हुए।
- गत साल प्री-प्राइमरी स्कूलों में 2,25,565 विद्यार्थी थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 3,02,937 हुई।
- हायर सेकेंडरी स्तर पर 20.12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
- गत साल विद्यार्थियों की संख्या 3,12,534 थी बढ़कर अब 3,75,431 हो गई
- प्राइमरी स्तर पर पहली से लेकर 5वीं तक में विद्यार्थियों की 5.79 फीसदी बढ़ोतरी हुई
- गत वर्ष 8,48,619 विद्यार्थी थे अब इनकी संख्या 8,97,754 हो गई है।
- अर्ध प्राइमरी के तहत छठी से आठवीं तक 4.97 फीसदी की वृद्धि हुई।
- गत साल 5,74,234 विद्यार्थी थे वहीं, उनकी संख्या अब 6,02,787 पहुंच गई है।
- नौंवी, 10वीं कक्षा में नए दाखिलों में 6.70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
- गत साल 3,91,160 विद्यार्थी थे और अब 4,17,372 विद्यार्थी ले चुके हैं दाखिला।
 
विज्ञापन

ये हैं टॉप जिले जहां बच्चों की संख्या बढ़ी

- 22.14 फीसदी दाखिले के साथ मोहाली जिला पहले स्थान पर
- 15.78 फीसदी के साथ फतेहगढ़ साहिब दूसरे स्थान पर
- 15.28 फीसदी के साथ लुधियाना तीसरा
- 13.02 फीसदी के साथ एसबीएस नगर चौथा
- 11.50 फीसदी के साथ बठिंडा पांचवां
- 10.87 फीसदी के साथ फिरोजपुर छठा
- 10.47 फीसदी के साथ तरतारन सातवां
- शेष जिलों में पौने आठ फीसदी की बढ़ोतरी हुई ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें