फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होंगे मकानों और गलियों के नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। केंद्र सरकार की ओर से बनाई जा रही स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अब वीआईपी शहर में गलियों और घरों के नंबरों के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों को इनसे अपने जानकारों के घर तक पहुंचना आसान होगा। क्योंकि इन साइन बोर्ड में ऊपर सेक्टर का नाम रहता है, जबकि साथ ही घरों के नंबर रहते हैं। वहीं, यह पूरी तरह स्टील के बने होते हैं। साथ ही रात को अंधेरे में रोशनी पड़ने पर चमकते हैं। शनिवार को फेज-11 से 25 लाख रुपये की लागत से नंबर बोर्ड लगाने का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

समागम में मेयर अमरजीत सिंह ने यहां एक पार्क में चंदन के पांच पौधे भी लगाए। उन्होंने कहा कि मोहाली के सभी वार्डों में पुरानी नंबर प्लेट हटाई जा रही हैं और नई लगाई जा रही हैं। इससे शहर की सुंदरता बढे़गी। उन्होंने कहा कि मोहाली की ये ताजा नंबर प्लेट मोहाली की सूरत बदल देगी। इसके अलावा मोहाली में विभिन्न विकास कार्य जोरों पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आश्वासन दिया है कि नगर निगम विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। वहीं, विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। इस अवसर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, वार्ड पार्षद हरसुप्रीत कौर और समाजसेवी गुरचरण सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें