फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी में बैठाकर युवक से लूटे 1.20 लाख रुपये, पुलिस ने नहीं किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सिंघपुरा चौक पर बना अवैध टैक्सी स्टैंड लूट का अड्डा बनता जा रहा है। शुक्रवार को एक युवक से टैक्सी में डरा धमकाकर एक लाख बीस हजार रुपया लूट लिया गया। हैरानी की बात है कि जीरकपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी है। शिकायत देने के बावजूद केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे सैजवान जिला बदायूं यूपी निवासी अनिल कुमार गांव जाने के लिए सिंघपुरा चौक पर बस पकड़ने के लिए पहुंचा। अनिल ने बताया कि वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने पूछा कि कहां जाना है। अनिल ने दिल्ली जाने की बात कही तो उसने बताया कि वह भी दिल्ली जाएगा। साथ में टैक्सी बुक कर लेते हैं किराया भी कम लगेगा और समय भी बचेगा।
इसके बाद दोनों एक टैक्सी में बैठ गए, जिसमें पहले से ही दो व्यक्ति सवार थे। जैसे ही टैक्सी डेराबस्सी से आगे पहुंची तो अनिल के साथ बैठे व्यक्ति ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और लालड़ू से थोड़ा आगे जाकर बैग छीनकर उसे टैक्सी से नीचे उतार दिया। अनिल कुमार ने बताया कि टैक्सी में सवार तीनों व्यक्ति मिले हुए थे। उसके बैग में 80 हजार रुपये नकद और पर्स व एटीएम कार्ड भी था, जिसके अंदर पासवर्ड भी लिखा था। आरोपियों ने एटीएम से भी 40 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल भी छीन लिया। किसी से मदद लेकर जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा तो बताया कि क्षेत्र डेराबस्सी का है।
विज्ञापन

पुलिस क्या कहती है
जीरकपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि हमारे पास शिकायत आई थी, लेकिन यह वारदात डेराबस्सी क्षेत्र में हुई है, यह केस डेराबस्सी थाने में भेज दिया गया है। सिंघपुरा चौक पर चल रहे टैक्सी स्टैंड पर किसी भी टैक्सी को आज के बाद खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना डेराबस्सी पुलिस ने बताया कि कोई शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें