फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेवा केंद्रों में भी जमा हो पाएगी अदालत में दी जाने वाली फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में लोगों को कई सुविधाएं सेवा केंद्रों के माध्यम से मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके मद्देनजर पहली जून से सेवा केंद्रों के माध्य से अदालत की फीस भरने की सुविधा भी दी जा रही है। इस सेवा के तहत सेवा केंद्रों की ओर से स्टेशनरी के पैसे लिए जाएंगे। जो कि 100 रुपये तक जमा कराने के लिए तीन रुपये, 101 से लेकर 1000 रुपये तक जमा करवाने के लिए पांच रुपये और 1000 से अधिक रुपये जमा करवाने के लिए दस रुपये तय किए गए हैं। अदायगी नकद या पीओएस प्रणाली से की जा सकती है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि सेवा केंद्रों की स्थापना का उद्देश्य राज्य के विभिन्न विभागों की ओर से दी जाने वाली सेवाओं को एक छत के नीचे मुहैया करवाना है। उन्होंने बताया कि शहरी देहाती क्षेत्रों में लगभग 516 सेवा केंद्र बनाए गए हैं। मोहाली जिले में 15 सेवा केंद्र हैं। यह केंद्र विभिन्न विभागों के लिए सांझे फ्रंट के रूप में काम करते हैं। इन सेवा केंद्रों में 327 तरह की नागरिक सेवाएं मुहैया करवाई जाती हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण सेवाएं जैसे कि सांझ, फर्द सेवा केंद्र के माध्यम से दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें