फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अब डिजिटल होगी सड़क हादसों की जांच, जांच और विश्लेषण भी होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब सड़क हादसों की जानकारी कागजों में नहीं, डिजिटल पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इस बारे में जिले के पुलिस अधिकारियों को खास ट्रेनिंग दी गई। इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस (आईआरएडी) पोर्टल से अब न सिर्फ हादसों का रिकॉर्ड रखा जाएगा बल्कि उनकी जांच और विश्लेषण भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेनिंग सेशन की अगुवाई नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) मोहाली की टीम ने की। एनआईसी के डीआरएम इकबाल, डीआईए प्रियंका और डीआईओ सरिता ने अधिकारियों को पोर्टल की तकनीकी जानकारी दी। यह ट्रेनिंग पंजाब के एडीजीपी ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी के निर्देश पर दी गई। इसमें जिले की लगभग सभी पुलिस चौकियों से अधिकारी शामिल हुए।

हादसों की जांच के दौरान तुरंत मिलेंगी तीन अहम रिपोर्ट
अब पुलिस अधिकारियों को हादसे की जांच के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आईआरएडी पोर्टल से सीधे तीन अहम रिपोर्ट आरटीओ से वाहन जांच रिपोर्ट, सड़क विभाग से हाईवे की स्थिति और स्वास्थ्य विभाग से घायलों की मेडिकल रिपोर्ट एक ही जगह मिल सकेगी। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


डिजिटल रिकॉर्ड से घटेगा दोहराव, फैसले होंगे त्वरित
ट्रेनिंग में बताया गया कि इस पोर्टल के जरिये न केवल हर हादसे की विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी बल्कि राज्य और केंद्र सरकार को भी नीति बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही हादसों की तफ्तीश में तेजी आएगी और कागजी रिकॉर्ड के दोहराव से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें