फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे रोकने के लिए अब एक्सिडेंट प्रोन एरिया में तैनात रहेंगे पुलिस मुलाजिम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाने व ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में एडीसी विकास आशिका जैन के नेतृत्व में सिविल, पुलिस प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में आवाजाही में आ रही दिक्कतों को दूर करने की दिशा में रणनीति बनी।
विज्ञापन

जिला रोड सेफ्टी मीटिंग की प्रधानगी करते हुए एडीसी आशिका जैन ने कहा कि ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग वाहनों, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से सख्ती से निपटा जाए। वहीं उन्होंने कहा कि ट्रैफिक लाइटों को सिंक्ररोनाइजेशन करने के लिए रणनीति बन रही है। उम्मीद है जल्दी ही यह काम सिरे चढ़ जाएगा। एडीसी ने कहा कि जिन जगहों पर ज्यादा सड़क हादसे होते हैं, वहां पर बाकायदा पुलिस मुलाजिम तैनात किए जाएंगे ताकि लोगों को हादसे वाली जगह का पता चल पाए। मीटिंग में एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम कन्नू थिंद, एसडीएम डेराबस्सी पूजा गरेवाल, सहायक कमिश्नर यशपाल शर्मा, एनजीओ अवॉयड एक्सिडेंट के प्रधान हरप्रीत सिंह हाजिर थे।
स्कूल बसों की होगी चैकिंग, आरटीए को दिए आदेश
एडीसी ने रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी मोहाली के सचिव सुखविंदर सिंह को कहा कि स्कूल शुरू होने से पहले अन्य विभागों के अधिकारियों को लेकर स्कूल बसों की चेकिंग की जाए। सारे मोहाली में ट्रैफिक सिग्नल पर जेब्रा लाइन लगाने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

70 ऑटो के किए चालान, अब तक वसूला 66 लाख जुर्माना
मीटिंग में एसपी ट्रैफिक केसर सिंह व सचिव आरटीए सुखविंदर कुमार ने कहा कि शिक्षा संस्थाओं के सहयोग से जिले में विभिन्न जगहों पर 25 जागरूकता कैंप लगाए गए। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोड ट्रक के 225 और ओवरलोड ऑटो के 70 चालान किए। यही नहीं विभाग ने 27 सितंबर तक लोगों से 66 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें