फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अब व्हाट्सएप पर मिलेगी डिजिटल हस्ताक्षरित फर्द

विज्ञापन
अ​धिकारियों को निर्देश देते अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। अब पंजाब में जल्द ही आवेदकों को उनके मोबाइल पर फर्द की जानकारी मिल जाएगी। ऐसा आम लोगों की सुविधा के लिए किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ऐसे में लोगों को फर्द के लिए केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही आवेदकों के व्हाट्सएप पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित फर्द भेजना भी शुरू करने जा रही है। इसके लिए वेबसाइट पर एप्लीकेशन का बीटा वर्जन लांच हो गया है।
विज्ञापन

जहां कोई भी ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने के बाद इस डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित फर्द के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में औसतन एक वर्ष में 40 लाख फर्द निकाली जाती हैं। उनको उम्मीद है कि डिजिटल हस्ताक्षरित फर्द प्रणाली के औपचारिक रूप से शुरु होने के बाद, अधिकांश लोग फर्द प्राप्त करने के लिए फर्द केंद्रों पर जाने के चक्कर से बचेंगे। उन्होंने कहा कि फर्द की वास्तविकता का पता लगाने के लिए डिजिटल हस्ताक्षरित फर्द पर एक क्यूआर कोड उपलब्ध होगा। राजस्व विभाग की वेबसाइट पर म्यूटेशन और राजस्व रपट दर्ज करने के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल भी परीक्षण मोड में हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे वेबसाइट पर जाएं और अपने आप फर्द बनाने, म्यूटेशन और रपट दर्ज करने के लिए इन बीटा संस्करणों का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें