फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब होटल, ग्रुप हाऊसिंग और पेट्रोल पंप साइट्स पर लगेंगी करोड़ों की बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ या मोहाली में जो लोग अपना घर या कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उनका सपना जल्दी ही हकीकत में बदल सकता है। क्योंकि ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने अब मोहाली और न्यू चंडीगढ़ में लोगों की सुविधा के लिए मार्केट से लेकर पेट्रोल पंप, पांच सितारा होटल और स्कूल स्थापित करने की दिशा में काम शुरू किया है। इसके तहत गमाडा की ओर से 76 साइटों की ई-नीलामी का फैसला लिया गया है। इस नीलामी की प्रक्रिया 27 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगी। लोग इसके लिए जहां ऑनलाइन बोली लगा पाएंगे, वहीं, इन साइटों को आसानी से खरीद पाएंगे। इसके लिए उनके भुगतान संबंधी एक योजना तैयार की गई है। इस संबंधी अधिकारी विभाग की वेबसाइट https://www.puda.gov.in से हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नए साल में गमाडा की ओर से प्रॉपर्टी की यह पहली प्रॉपर्टी की ई-नीलामी की जानी है। वहीं, गमाडा की ओर से प्रॉपर्टी की ई-नीलामी में केवल उन्हीं साइटों को शामिल किया गया है जिन पर लोग बोली लगाने में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। इससे पहले गमाडा की ओर से रियल स्टेट मार्केट की स्टडी की गई है। गमाडा के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि प्रॉपर्टी बनाने के लिए इस समय बिल्कुल उचित समय है। क्योंकि इस समय सारे हालात लोगों के पक्ष में है। वहीं, गमाडा ने तय किया है कि 50 करोड़ से अधिक कीमत वाली साइट्स का कब्जा 25 फीसदी भुगतान के बाद दिया जाएगा। जबकि 50 करोड़ से अधिक कीमत वाली साइट्स का बीस फीसदी से अधिक रकम का भुगतान करने पर कब्जा दिया जाएगा। वहीं, जो शेष बकाया राशि रहेगी उस पर लोगों को 9.5 फीसदी सालाना ब्याज चुकाना होगा।
गमाडा की प्रॉपर्टी को मिलता बेहतर रिस्पांस
जानकारी के मुताबिक गमाडा की ओर से की जाने वाली प्रॉपर्टी की नीलामी को हमेशा ही अच्छा रिस्पांस मिलता है। इसकी कई वजह हैं। क्योंकि मोहाली में सभी उच्च सुविधाएं हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट शहर में है, जिस कारण सभी लोग इसी जगह को प्राथमिकता देते हैं। हमेशा अधिक मूल्य पर इस इलाके की जमीन बिकती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइट्स संख्या कीमत
रिहायशी साइट 25 65.60 लाख
व्यापारिक साइट 32 68.69 लाख
(27 बूथ और 5 एसीओ व एससीएफ)
इंडस्ट्रियल साइट 09 3.40 करोड़ रुपये
चंक साइट 06 15.80 करोड़
(दो होटल, एक अस्पताल,1 व्यापार चंक साइट,1 स्कूल साइट व 1 संस्थागत साइट)
ग्रप हाऊसिंग 02 68.49 करोड़
पेट्रोल पंप साइट 01 17.63 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें