फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चंडीगढ़ की तरह मोहाली के प्रवेश द्वारों का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण पर नगर निगम ने अपना पूरा ध्यान देना शुरू कर दिया है। पिछले साल से ही सभी प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसके मद्देनजर अब चंडीगढ़ फर्नीचर मार्केट की ओर से आने वाली सड़क पर फेज-2 में पड़ने वाली ग्रीन बेल्ट के स्वरूप को बदला जाएगा। यहां पर आकर्षक लैंड स्केपिंग की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न किस्मों के पौधे और लाइटिंग का इंतजाम किया जाएगा। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने काम का शुभारंभ कर दिया है। इस मौके पर इलाके की पार्षद जसप्रीत कौर मोहाली और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजा मोहाली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर ने बताया कि चंडीगढ़ फर्नीचर मार्केट की ओर से उक्त इलाका मोहाली का मुख्य द्वार है। इसकी हालत काफी खराब थी। उन्होंने कहा कि इसी कारण इसके सौंदर्यीकरण का फैसला लिया गया है, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को काफी अच्छा लगेगा। उन्होंने बताया कि ग्रीन बेल्ट के चारों ओर नई ग्रिल लगाई जाएगी। इसके अलावा कोरोना काल में लोगों को फिट रखने के लिए जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। यह काम एक तय समय अवधि में पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 22 लाख रुपये की लागत आएगी।
मेयर ने कहा कि उनकी सरकार ने सौंदर्यीकरण के लिए लाखों रुपये का बजट रखा है। इस मौके पर पार्षद जसप्रीत कौर मोहाली ने कहा कि ग्रीन बेल्ट बनने के बाद लोगों को काफी फायदा होगा। मोहाली को हराभरा बनाने में उनका अच्छा सहयोग रहा है। इस मौके पर विक्टर निहोल्का, नगर निगम मोहाली के एसई संजय कंवर, एक्सईएन राजबीर सिंह, एसडीए संदीप सैनी, जेई पवनप्रीत, श्वेता गोयल, मनजोत भुल्लर, ओंकार कौर, कांता रानी, राजदीप सिंह, परविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, दलबीर सिंह, गुरपाल मदनपुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें