फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक से कुराली तक बनेगी नई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भले ही खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया की ओर से नया फ्लाईओवर बना दिया गया है। लेकिन शहर की अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक कम करने और हादसे रोकने की दिशा में केंद्र सरकार ने नई योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक आईटी सिटी चौक (पीआर-7) से कुराली तक एक नई सड़क बनाने का फैसला लिया गया है। यह गांव नगारी और देवी नगर से होती हुई गुजरेगी। इसके बनने के बाद पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से आने-जाने वाला ट्रैफिक मोहाली के बाहर से निकल जाएगा। यह 32 किलोमीटर लंबा रहेगा। इस संबंधी केंद्र सरकार की तरफ से जमीन एक्वायर करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इस संबधी किसानों से एतराज तक मांग लिए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल में जमीन एक्वायर पूरी करने के बाद रोड बनाने की दिशा में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक केंद्र और पंजाब सरकार आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर राज्य में रोड नेटवर्क को मजूबत कर रही है। इस दौरान उक्त रोड को बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई। इसके लिए मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के गांवों की जमीन एक्वायर करने की योजना है। सूत्रों की मानें तो करीब 60 गांवों की करीब 400 एकड़ जमीन एक्वायर की जानी है। वहीं, जिस एरिया की जमीन एक्वायर की जानी है। वहां पर किसी तरह कोई कंस्ट्रक्शन आदि नहीं हुई है। यह रोड खेतों से गुजरेगी। इस संबंधी किसानों से एतराज आदि लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे पूरे इलाके को फायदा होगा। वहीं, शहर की सुंदरता में भी निखार आएगा। यह जमीन एक्वायर करने की संबंधी किसान संघर्ष के बीच में हुई है।
मोहाली, खरड़ और कुराली में जाम की समस्या होगी हल
जानकारी के मुताबिक इस सड़क के बनने से सबसे ज्यादा फायदा मोहाली, खरड़ और कुराली को होगा। क्योंकि इस सड़क के बनते ही पंजाब, हिमाचल और जम्मू के जिन वाहनों को अंबाला या दिल्ली की ओर जाना होगा। वह इसी रूट को चुनेंगे। इससे शहर के अंदर ट्रैफिक काफी कम हो जाएगा। लोग आसानी से अपना सफर कर पाएंगे। वहीं, यह रूट वैकल्पिक मार्ग रहेगा। किसी भी तरह के धरने या जाम की स्थिति में फिर ट्रैफिक नहीं रुकेगा।
विज्ञापन

अब चंडीगढ़ जाए बिना सीधे पहुंचेंगे मुल्लांपुर
वहीं, दूसरी ओर अब मोहाली से अगर लोगों को न्यू चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश या पंजाब में जाना है, तो उनका सफर भी आसान हो जाएगा। क्योंकि गमाडा की ओर से सन्नी एनक्लेव से न्यू चंडीगढ़ तक सड़क बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट पर गमाडा की ओर से काम किया जा रहा है। ड्रेनेज लाइन से अन्य चीजों को विकसित करने की दिशा में काम किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें