मोहाली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर राज्य सरकार ने अपनी सेहत सुविधाओं को मजबूत करते हुए एंबुलेंस के काफिले में सौ नई एंबुलेंस शामिल की।
यह जानकारी शुक्रवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने दी। उन्होंने कहा कि इससे सेहत विभाग के काम में तेजी आएगी। खासकर कोविड मरीजों को उच्च स्तरीय सेहत सुविधाएं मुहैया करवाना काफी जरूरी है। सेहत मंत्री ने बताया कि एंबुलेंस मरीजों तक जल्दी पहुंचने को यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार अपने एंबुलेंस के बेड़े को मजबूत कर रही है। अब तक सरकारी अस्पतालों में 400 के करीब एंबुलेंस है। जिनमें से 242 डायल 108 एंबुलेंस शामिल हैं। जो कि पहले ही राज्य के पास है, जबकि अगस्त में महीने में 17 एएलएस और 60 बीएलएस एंबुलेंस खरीदी गईं। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस अब हर जिला अस्पताल को दी गई है। इसके साथ ही वह सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड के मरीज ले जाने के लिए सहायता कर रही है। सेहत मंत्री ने बताया कि सरकार की एंबुलेंस की गिनती सौ और एंबुलेंस खरीदने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा राज्य सरकार ने एंबुलेंस की गिनती बढ़ाने के लिए सौ और बीएलएस एंबुलेस खरीदने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा 5 एएलएस, 6 बीएलएस और 22 छोटी एंबुलेंस खरीदने को मंजूरी दी गई।
प्राइवेट कंपनियों की नई पहल
सेहत मंत्री ने बताया कि एक जी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 20 एंबुुलेंस दान कर महामारी से लड़ने में अहम भूमिका निभाई है। इनमें से 12 एंबुलेंस जालंधर, लुधियाना और पटियाला को दी गई। प्रत्येक जिले को चार एंबुलेंस दी गई। वहीं, मारूति और महिंद्रा की ओर से तैयार की गई एंबुलेंस आकार में छोटी है। ऐसे में शहरी एरिया के लिए मरीजों के लिए फायदेमंद होगी।