फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में साढ़े चार माह बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, मात्र 28 हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फरवरी के बाद करीब साढ़े चार महीने के बाद शनिवार को जिले में कोरोना महामारी से कोई मौत नहीं हुई। शनिवार को 28 लोग संक्रमित हुए, जबकि 82 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। साथ ही अब जिले में 500 से कम सक्रिय केस रह गए है। यह बात जिला प्रशासन के लिए बड़ी राहत वाली है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर के अंदेशा के चलते जिला प्रशासन महामारी को मात देने की तैयारी मे लगा हुआ है। इसके लिए जिले के सरकारी अस्पतालों में 11 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं, मेक शिफ्ट अस्पताल बनाने का भी काम चल रहा है। उम्मीद है कि जुलाई के पहले हफ्ते में इस संबंधी सारा काम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक जिले में कोरोना संक्रमण पूरी तरह कमजोर पड़ रहा है। इसके साथ ही मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। मोहाली शहरी इलाके में जून के शुरू में करीब 200-300 कोरोना संक्रमित रोजाना सामने आ रहे थे, जबकि अब पूरे जिले में 50 से कम मरीज आ रहे हैं। शनिवार को संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से दो, ढकोली से सात, लालड़ू से एक, बूथगढ़ से एक, खरड़ से 11, बनूड़ से चार और मोहाली से चार केस सामने आए हैं।
हालांकि अब भी खरड़ और ढकोली में चिंता बनी हुई है। क्योंकि दोनों एरिया में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जबकि कई एरिया ऐसे हैं, जहां पर मरीज शून्य हो गए हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि कई गांवों और शहरी एरिया में कोरोना टीकाकरण हो चुका है। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमित होने वाले लोगों को उनके घर पर फतेह किट मुुहैया करवाई जा रही है। इस किट में कोरोना को मात देने के लिए दवाइयां, सेहत का ख्याल रखने के लिए ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, स्ट्रीमर समेत 18 चीजें होती हैं, जो कि लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 68010 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 66484 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 489 केस सक्रिय हैं और अब तक 1037 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें