फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आया कोई कोरोना केस, 2563 लोगों ने पूरी क्वारंटीन अवधि

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पिछले दो दिन से जिले में कोरोना महामारी का कोई नया केस नहीं आने से मंगलवार का दिन भी काफी राहत भरा रहा। हालांकि प्रशासन की तरफ से लोगों की नियमित जांच की जा रही है। मोहाली जिला अभी तक ऑरेंज जोन में ही है और अगर स्थिति में सुधार होता है तो आने वाले समय में मोहाली ग्रीन जोन में प्रवेश कर जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, डीसी गिरीश दियालन ने चंडीगढ़ और पंचकूला में आ रहे कोरोना केसों को ध्यान में रखते हुए जिले में रेड जोन वाले नियम लागू किए हुए हैं, ताकि इस महामारी पर आसानी से नकेल कसी जा सके।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुुताबिक जिले में अब तक 1869 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 1679 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीसी ने बताया कि अब तक जिले में 2563 लोगों ने अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। जबकि मौजूदा समय में केवल 921 लोग क्वारंटीन पीरियड में चल रहे हैं। वहीं, अब तक जिले में 95 कोरोना केस सामने आए हैं। जिनमें 43 लोग ठीक हो गए हैं। जबकि 50 एक्टिव मरीज हैं, जो कि बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल के आइसोलेशन केंद्र में भरती हैं। जिनका वहां पर उचित तरीके से इलाज चल रहा है। इसके अलावा वहां पर जो मरीज ठीक हुए उनमें से नयागांव और मोहाली के लोगों को घर भेज दिया गया है। जबकि कोरोना हॉटस्पॉट जवाहरपुर के ठीक होने वाले लोगों को अभी तक क्वारंटीन केंद्र में ही रखा गया है।
विज्ञापन

फ्रंट लाइन हीरोज ने एक दूसरे को किया सेल्यूट
जिला प्रशासन की तरफ से शहर में विभिन्न जगह पर स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित किए गए हैं। सेक्टर-69 में बनाए गए केंद्र पर मंगलवार को फ्रंट लाइन कमांडो डॉक्टर और पुलिस अधिकारी एक दूसरे के सामने आ गए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को उनकी सेवाओं के लिए सेल्यूट किया। इससे साफ होता है कि कैसे दोनों एक दूसरे की सेवाओं में लगे हुए हैं। यह फोटो सोशल मीडिया भी जमकर वायरल हो गई। शहर में अब दुकानें खुलना शुरू हो गई हैं। लेकिन अधिकतर दुकान ऑड -ईवन का फार्मूला भूल गए हैं। कई जगह ऐसी स्थिति बनी, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें