फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड औरकश्मीर के लोगों को लेकर चौदह बसे रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना वायरस की वजह से लगे कर्फ्यू के कारण मोहाली में फंसे लोगों को उनके राज्यों में भेजने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके चलते दूसरे दिन मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के लिए 14 बसों में 411 लोगों को रवाना किया गया है। इस दौरान भेजे गए लोगों में लड़कियां और महिलाएं भी शामिल थीं। इस संबंधी मोहाली के डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि लोग ठीकठाक स्वस्थ ही अपने घरों में पहुंच जाएं। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी पुख्ता और उचित कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, इसके लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है, कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से बाहरी राज्यों के जो लोग अपने पैतृक राज्य में जाना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन और हेल्पलाइन के जरिये रजिस्ट्रेशन की सुविधा की गई थी। इस दौरान जिन्होंने रजिस्ट्रेशन किया था, उनकी प्रशासन ने बाकायदा स्क्रीनिंग करवाई और इसमें जो लोग फिट पाए गए, उन्हें उनके राज्य में भेजा रहा है। इसके मद्देनजर मंगलवार को कुल 116 लोगों को मोहाली से 4 बसों में और खरड़ से कुल 72 लोगों को 3 बसों के जरिये जम्मू और कश्मीर के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह मोहाली से उत्तराखंड के लिए कुल 223 लोगों को उनके घर 7 बसों में भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी जिला मोहाली से जम्मू और कश्मीर के युवाओं को भेजा गया था। इस दौरान मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी सब डिवीजन से बसों को रवाना किया गया था।
स्लोगन और होर्डिंग से किया सीएम कैप्टन का धन्यवाद
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जो लोग अपने राज्यों में घरों के लिए रवाना हुए हैं उन्होंने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का खासतौर पर धन्यवाद किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने हाथों में पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए स्लोगन और पोस्टर तक पकड़े हुए थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए लोगों को बसों में बैठाकर भेजा गया है। सबने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।
थाना फेज-8 के एडिशनल एसएचओ अमन बैदवान की निगरानी में सभी को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा है कि यह पहल काफी भावुक करने वाला था और सभी के चेहरों पर अपने घर जाने की खुशी थी। सभी प्रवासियों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें