कुुराली। इलाके के बाजार में सोमवार को आरोपी सिमरनजीत सिंह ने अपने साले चन्नप्रीत सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस छह टीमें गठित करके आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है, लेकिन अभी दाह संस्कार नहीं किया गया क्योंकि मृतक के चचेरे भाई का कनाडा से आने का इंतजार हो रहा है।
बता दें कि आरोपी सिमरनजीत सिंह का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और वह छह महीने से अपने मायके में रह रही थी। आरोपी अपनी पत्नी को रोजाना धमकियां दे रहा था कि वह उसके भाई की हत्या कर देगा। सोमवार को चन्नप्रीत सिंह अपनी बहन नरेंद्र कौर के साथ मार्केट में खरीदारी करने गया था। यहां पर पीछे से उसका जीजा सिमरनजीत सिंह पहुंच गया और चन्नप्रीत सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी नरेंद्र कौर के बयान पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। सिटी थाने की एसएचओ सुखदीप कौर ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।