फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में एनआईए की रेड: आतंकी परमजीत पम्मा के घर पहुंची NIA, दो घंटे की चेकिंग, नहीं मिला कुछ

Tue, 01 Aug 2023 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

टीम के दबिश देने का पता चलने पर फेज-3बी2 में ही रहते डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों से बात की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि पम्मा को देश छोड़ किए साल हो गए हैं। तब से वह न घर आया है और न ही कोई संपर्क किया है।
विज्ञापन
आतंकी परमजीत पम्मा के घर एनआईए की दबिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली जिले के फेज-3बी2 में आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के घर पर सुबह करीब छह बजे एनआईए के अफसरों ने दबिश दी। इस दौरान टीम के साथ आए अफसरों ने करीब दो घंटे तक घर में चेकिंग की। वहीं परिवार से भी पूछताछ की। चेकिंग के दौरान एनआईए के हाथ कुछ भी गलत दस्तावेज हाथ नहीं लगे। 
विज्ञापन


परमजीत के पिता ने कहा कि वह 22 साल पहले घर छोड़कर चला गया है। अभी वह विदेश में रहता है और उनसे उनका कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जाता है। एनआईए की टीम सुबह करीब छह बजे घर आ गई। इसके बाद उन्होंने करीब दो घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान किसी को भी न अंदर आने दिया गया और न बाहर आने दिया गया। 

टीम के दबिश देने का पता चलने पर फेज-3बी2 में ही रहते डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों से बात की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि पम्मा को देश छोड़ किए साल हो गए हैं। तब से वह न घर आया है और न ही कोई संपर्क किया है। इसके अलावा उसके माता-पिता कभी भी उसके पास विदेश नहीं गए हैं इसलिए इस उम्र में उन्हें तंग करना सही नहीं है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी दी थी दबिश
कुछ दिन पहले भी एनआईए ने आतंकी पम्मा के घर दबिश दी थी। इससे पहले कई एक दबिश के दौरान घर के शौचालय के फ्लश की टंकी से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। एनआईए को पम्मा के अभी भी अपने माता-पिता के साथ संपर्क होने का शक है। वह अभी यूके में राजनीतिक शरण लेकर अपने परिवार के साथ रह रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें