फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर 3.70 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। विदेश भेजने के नाम पर मामी ने अपने भांजी और दामाद के साथ ही ठगी कर ली। धोखाधड़ी करने के आरोप में खरड़ सिटी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर नगर खरड़ के निवासी जतिंदर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह 2014 में हुआ था। विवाह के बाद उसकी पत्नी की मामी परमप्रीत कौर और उसकी बेटी किरणदीप कौर मिली। दोनो परिवारों में नजदीकी रिश्तेदारी होने के कारण मामी को पता चला कि जतिंदर पत्नी के साथ अमेरिका जाना चाहता है तो मां-बेटी दोनों ने दंपती को भरोसे में लेकर कहा कि एक व्यक्ति जगतार सिंह, जो लोगों को विदेश भेजता है, वह उनका जानकार है। वह लोगों से 15 लाख रुपये लेता है पर उनके कहने पर उन्हें 10 लाख रुपये में भेज देगा। इस पर जतिंदर सिंह ने इन्हें अपने पासपोर्ट व 3.70 लाख रुपये दे दिए लेकिन न तो उन्हें अमेरिका भेजा और न पैसे लौटाए। पैसे न मिलते देख जतिंदर सिंह ने इसकी शिकायत एसएसपी मोहाली को दी। एसएसपी द्वारा शिकायत की जांच करने के बाद खरड सिटी पुलिस को इस शिकायत पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। खरड़ सिटी पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर परमप्रीत कौर, किरणदीप कौर, जगतार सिंह, बलविंदर सिंह, शीतल सिंह तथा रणबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें