फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 24 अगस्त तक शुरू हो सकती हैं नई उड़ानें

Mon, 03 Aug 2020 02:27 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आपको चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई उड़ानों के लिए 24 अगस्त तक इंतजार करना होगा। फिलहाल विमानन कंपनियों को जो हिदायत दी गई है उसके अनुसार तैंतीस फीसदी उड़ाने ही ऑपरेट हो सकती हैं। यही कारण है कि अब तक किसी विमानन कंपनी ने नया शेड्यूल जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, अभी विमानन कंपनियां यात्रियों की संख्या जानकर यात्रा के दौरान फीडबैक भी ले रही हैं। अब तक चंडीगढ़ से तेरह उड़ानें ही शुरू की गई हैं जो कि कुछ प्रमुख सिटी को कनेक्ट कर रही हैं। मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लॉकडाउन के पहले कुल 44 उड़ानेें थीं। इन उड़ानों से रोजाना दस हजार यात्रियों का आना-जाना था।

लॉकडाउन के बाद एयरपोर्ट खुला तो यहां से सिर्फ 13 उड़ानें ही कर दी गईं। इसकी वजह है कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग बल्कि सैनिटाइजेशन के साथ न्यू प्रोसेस से निकालना। लॉकडाउन के पहले मोहाली एयरपोर्ट से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, शिमला, बंगलूरू, लखनऊ, पटना, पुणे, जम्मू, श्रीनगर, धर्मशाला और अहमदाबाद की उड़ाने ऑपरेट हो रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें